दोस्तों आज की पोस्ट में हम बात करेंगे एक Earning Website की जिसकी मदद से आप Ghar baithe Paise कमा सकते हो। ये बेवसाईट है तो बहुत पुरानी पर आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने के मामले में सबसे बेस्ट है।
इस बेवसाईट पर आप तीन तरीकों से पैसे कमा सकते हो वो भी अपने मोबाईल का इस्तेमाल करके। जिनकी चर्चा आगे इस पोस्ट में हम डिटेल में करेंगे।
क्या है YSense.com ?
Ysense.com एक रिवॉर्ड बेवसाइट है जिसका नाम पहले Clixsense हुआ करता था। इस बेवसाइट पर पहले एड्स देखने के बदले पैसे मिलते थे। पहले इस पर कोई खास इन्कम नहीं होती थी पर आज के समय में आप इससे Ghar Baithe काफी अच्छी खासी इन्कम बना सकते हैं।
कुछ लोग तो Ysense से महीने के $500 तक कमाते हैं जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग 40000 रुपये होते हैं। पर ये इतनी आसानी से भी नहीं होता आपको इस पर प्रतिदिन काम करना होगा जैसे एक नौकरी में करते हैं।
कौन -कौन से तरीके से Ysense पर पैसे कमा सकते हैं?
इस बेवसाइट पर अधिक पैसे कमाने का सबसे पहला तरीका है सर्वे भरना। क्या है कि कुछ कम्पनीयां अपने प्रोडक्ट को लॉच करने से पहले मार्केट में रिसर्च करना चाहती हैं कि लोगों को ऐसा कुछ पसंद भी आयेगा या नहीं। इसलिये वो कम्पनीयां लोगों से सर्वे भरवाती हैं जो कि Ysense की बेवसाइट के माध्यम से होता है।
सर्वे भरकर पैसे कमाओ?
तो अगर आपको ऐसे सर्वे के जबाव देकर पैसे कमाने हैं, तो ये बेवसाइट आपके लिये ही है। अब ये इतना आसान भी नहीं है क्योंकि रियल सर्वे से पहले एक क्वालीफाईंग राउन्ड होता है जिसमें आपसे कुछ प्रशन पूंछे जाते हैं, अगर उन प्रश्नो के आधार पर उन्हें लगता है कि ये सर्वे आपके लिये है तभी आपको उस सर्वे में क्वालीफाई किया जायेगा।
हांलाकि ये काम तुरंत होता है आप क्वालीफाई हुये हैं या नहीं ये जानने के लिये आपको इन्तजार नहीं करना पड़ता है। अब आपके मन सवाल आ रहा होगा कि एक सर्वे के कितने रुपये मिलते हैं तो में आपको बता दूं ये सर्वे के समय और कम्पनी पर निर्भर करता है। एक सर्वे $0.05 से $5 तक हो सकता है।
एक दिन में आप अनलिमिटेड सर्वे दे सकते हैं यहां कोई लिमिट नहीं है। इस बेवसाइट पर हर 10 में नये नये सर्वे आते रहते हैं। आप चाहें तो इनके मोबाइल एप जो कि एन्ड्रॉइड और आईफोन दोनो प्लटेफॉर्म के लिये उप्लब्ध है को डाउनलोड कर सकते हैं। इनका एक Chrome Extension भी है जिसे ब्राउजर में ही इन्सटॉल किया जा सकता है।
ऑफर पूरे करो और पैसे कमाओ
Ysense पर पैसे कमाने का दुसरा तरीका है ऑफर पूरे करना। इस बेवसाइट पर एक ऑफर का टैब मिलेगा जिस पर क्लिक करने पर आपके स्क्रीन पर बहुत से अलग अलग प्रकार के ऑफर दिख जायेंगे। जिन्हें पूरा करने पर आप डॉलर में पैसे कमा सकते हैं।
उदाहरण के लिये आपको एक गेम डॉउनलोड करना है और उस गेम में एक निश्चित लेवल तक खेलना है तो आपको कुछ पैसे मिलेंगे। या आपको किसी बेवसाइट पर रजिस्टर करना है और कुछ एक्टिविटी करनी हैं। ऐसे ही अलग -अलग प्रकार के ऑफर आप वहां देख सकते हैं।
Ysense रेफरल करके पैसे कमाओ
इनका एक Affiliate program भी है जिसके अन्तर्गत आप इस प्लटेफॉर्म को लोगों के साथ शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। जो भी नया इन्सान इस प्लेटफॉर्म पर आपके रेफरल लिंक से आयेगा और सर्वे भरके पैसे कमायेगा आपको उसके इन्कम का 20% पैसा मिलेगा।
यहां एक बात गौर करने योग्य है कि आपको सिर्फ उसकी सर्वे से हुई इन्कम का ही कमीसन मिलेगा। अगर वो ऑफर्स से पैसे कमाता है तो आपको कुछ नहीं मिलेगा। हालांकि ये 20% आपकी बढ़ती लेवल के साथ 30% तक बढ जायेगा।
इन सब तरीकों के अलाबा ये समय समय पर अपने नये नये कॉन्टेस्ट भी लाते रहते हैं जिन्हे ज्वाइन करके आप एक्सट्रा पैसे कमा सकते हैं। इन कॉन्टेस्ट की जानकारी के लिये आप इनके ब्लॉग से अपडेट रह सकते हैं।
Ysense की कमाई को withdraw कैसे करेंगें?
इस पर जो भी पैसे आपने कमाये हैं उन्हे निकालने के लिये आपको Cashout के बटन पर क्लिक करना होगा जो आपकी एकाउंट समरी में दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर बहुत से ऑपशन दिख जायेंगे। जिनमें से अपनी सुविधा अनुशार ऑपशन को सिलेक्ट करके आप पैसे निकाल सकते हैं।
अगर आप अपनी कमाई को कैस में लेना चाहंते हैं तो Paypal अच्छा ऑपशन होगा। इसके लिये आपने कम से कम $10 कि कमाई की हो तभी आप पेपल से पैसे निकाल सकेंगें। कैस में पेमेंट लेने के कुछ और ऑपशन भी हैं जैसे:- Skrill and Payoneer इनकी मदद से भी आप पैसे निकाल सकते हैं।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने Online paise kamane के लिये एक ट्रस्टिड बेवसाइट के बारे में जाना। जिस से कुछ लोग महीने के 40 हजार रुपये तक कमा रहे हैं। इस पर हमने तीन तरीकों की बात की 1. सर्वे भरकर 2. ऑफर पूरे करके 3. रेफरल के माध्यम से।

