Riverside Beauty of India

Riverside Beauty of India: नदी किनारे बसे 5 आकर्षक स्थान

दोस्तों घूमने के नजरिया से काफी देशों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन अपने देश भारत में भी बहुत सारे ऐसे स्थान हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती को देखकर आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऐसे ही कुछ मन को लुभाने वाले, नदी किनारे बसे कुछ शहरों की हम बात करेंगे जहां आप घूमने जा सकते हैं, और अपनी छुट्टियों को मजेदार बना सकते हैं।

वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी विश्व के ऐतिहासिक शहरों में से एक शहर माना जाता है। यह अपने घाट के लिए जाना जाता है। जो की गंगा किनारे बसा हुआ है। यह धार्मिक नजरिये से भी भारत का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर आपको अनेकों मंदिर देखने को मिल जाते हैं। गंगा घाट की खूबसूरती आपको मानसिक शांति और वहां का मनोरम नजारा आपके दिल को खुश कर देगा। आप यहां पर गंगा में नौका विहार भी कर सकते हैं। इस शहर में बसे 84 घाटों को उस यात्रा के दौरान देख सकते हैं। इस शहर को आप एक बार जरूर विजिट करें।

हम्पी कर्नाटक

तुंगभद्र नदी के किनारे बसा हम्पी बहुत ही मनोरम दृश्य रखने वाला स्थान है। यहां पर आप नौका विहार कर सकते हैं। खास करके जब सूर्य उदय और सूर्य अस्त का समय होता है। इसे ऐतिहासिक स्थानों में भी गिना जाता है।

हरिद्वार उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा नदी के किनारे बसा एक धार्मिक स्थान है। यहां पर हर की पौड़ी पर हर शाम गंगा आरती की जाती है। जो की एक मन को लुभाने वाला दृश्य होता है। आप इस गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं, और इस दृश्य का लाभ उठा सकते हैं। यह उत्तराखंड में बसा बहुत ही प्रचलित धार्मिक स्थान है।

पहलगाम जम्मू एंड कश्मीर

अगर आप फोटो लेने के शौकीन हैं, तो कश्मीर घाटी में बसा लिद्दर नदी के किनारे यह स्थान आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। लिद्दर नदी जिसका मूल संस्कृत नाम लंबोदरी नदी है, अपने साफ पानी के लिए पहचानी जाती है। पहलगाम अपने मनोरम दृश्य के लिए काफी जाना जाता है।

गुवाहाटी असम

गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा एक बहुत ही सुंदर शहर है। जहां पर आपको आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलता है। यहां पर पाए जाने वाले माजुली दीप ट्रैवलर्स के लिए एक अनोखा अनुभव देता है। आपको एक बार यह जरूर देखना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *