यदि आपकी किसी विषय पर अच्छी पकड़ है, तो ऑनलाइन ट्यूशन से अच्छी कमाई कर सकते हैं। घर बैठे ही दुनिया के किसी भी कौने में रहने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ा सकते हैं। दरअसल, ई-ट्यूटरिंग एक ऐसा माध्यम है, जहां स्टूडेंट इंटरनेट की मदद से वर्चुअली टीचर के साथ इंटरैक्शन कर सकते हैं। इसी की एक शाखा है लाइव-ई-ट्यूटरिंग। लाइव-ई-ट्यूटरिंग का तात्पर्य वर्चुल क्लास रुम से है जहां स्टूडेंट अपने घर बैठे पढ़ सकते हैं। स्टूडेंट घर बैठे अपने लेपटॉप या मोबाइल पर लाइव वीडियो क्लास के माध्यम से अपनी किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
आजकल मार्केट में बहुत से सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से वर्चुलक्लास रुम बनाये जा सकते हैं। जिनमें जूम, गूगल मीट और टीचमिन्ट के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अगर आप किसी प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं जो ऑनलाइन ट्यूटरिंग की सर्विस प्रोवाइड करते हैं, तो आप उनके दिये गये टूल्स का इस्तेमाल करके भी लाइव-ई-क्लास में पढ़ा सकते हैं। इसमें आपको व्हाईट बोर्ड, लाइव चैटिंग और कुछ वर्चुल टूल्स भी आपको मिल जाते हैं। स्टूडेंट तुरंत अपनी समस्या का हल भी आपसे पूंछ सकते हैं।
क्रिएटिव लोगों के लिए ऑनलाइन ट्यूशन का ऑप्शन बेस्ट है। आप चाहें तो वीडियो ट्यूटरिंग दे रहे किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ सकते हैं या फिर यूट्यूब पर अपना वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। कोचिंग संस्थान आजकल महज एक घंटे का एक वीडियो रिकोर्ड करने के एवज में ऐसे शिक्षकों को 1500 से 2000 रुपये तक का भुगतान कर रहे हैं।
इसके अलावा, एक तरीका यह भी है कि आप किसी संस्थान से जुड़कर इनके रिकॉर्डिंग और लाइव क्लासेज की मदद से अपने क्षैत्र में अपना खुद का ऑनलाइन कोचिंग सेंटर शुरु करके अपना कारोबार भी कर सकते हैं। आजकल भारत में कई ऐसी कम्पनीयां हैं जिन्होने यूट्यूब पर एक चैनल से शुरुआत की थी और आज वो एक यूनीकॉर्न कम्पनी में तबदील हो चुकी हैं।

