आजकल हर छोटे – बड़े संस्थान अपने कामकाज को स्मूथ करने और आगे बढ़ाने के लिए अपना ऐप डेवलप कराने लगे हैं। अगर आप चाहें तो ऐप्स बनाना सीख कर खुद अपने लिए भी Without code app बना सकते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा टेक्निकल नॉलेज की जरुरत नहीं है। कुछ ऐप्स मेकर्स प्लेटफॉर्म फ्री में ऐप बनाने की सुविधा देते हैं, तो कुछ आपको कम बजट में ऐप्स बनाने का ऑप्शन देता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही ऐप्स मेकर्स प्लेटफॉर्म के बारे में।
Buildfire
बिल्डफायर छोटे बिजनेस के लिए ऐप्स बनाने का प्लेटफॉर्म मुहैया करता है। यहां आपको दो तरह का ऑप्शन मिलता है या तो आप खुद ही अपने लिए ऐप बना सकते हैं या फिर बिल्डफायर ऐप डेबलपर्स आपके लिए फ्री में ऐप क्रिएट कर देगा। अगर आपके पास जीरो टेक्निकल स्किल है, तब भी हाई क्वालिटी के ऐप मिनटों में बना सकते हैं।
यहां डिजाइन, लेआउट, कलर्स, कंटेट आदि को चेंज करना काफी आसान है। इसमें नोटिफिकेशन, कैलेंडर इंटीग्रेशन, वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। हालांकि इसका फ्री उपयोग आप एचटीएमएल5 वेब ऐप के लिए कर सकते हैं। पेड प्रीमियम प्लान के जरिए आइफोन और एंड्रॉयड के लिए ऐप्स बना सकते हैं।
Appery
ऐपेरी क्लाउड बेस्ड मोबाइल ऐप बिल्डर है। इसकी मदद से आप एंड्रॉयड, आइओएस और विंडोज फोन के लिए ऐप बना सकते हैं। बिल्डर क्लाउड में रन करता है, इसलिए किसी सॉफ्टबेयर को इंस्टॉल या फिर डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप आसानी से ऐप तैयार करने की प्रक्रिया को शुरु कर सकते हैं।
यूजर इंटरफेस क्रिएट करने के लिए विजुअल एडिटर का इस्तेमाल कंपोनेंट्स को ड्रॉप और ड्रैग करने के लिए कर सकते हैं। इसे आप किसी आरइएसटी एपीआइ के कनेक्ट कर सकते हैं और अपने ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर डाटा स्टोर करने का ऑप्शन मिलता है। आप चाहें, तो अपने ऐप में ऐपेरी प्लगइन कैटलॉग का उपयोग कर सकते हैं या फिर ऐप के खुद ही प्लगइन तैयार कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ऐप बनाने के लिए फ्री और प्रीमियम दो तरह के प्लान हैं।
Mobileroadie
मोबाइल रेडी से ऐप क्रिएट कर सकते हैं। यहां कोई भी आईओएस और एंड्रॉयड ऐप बनाकर उसे मैनेज कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म आरएसएस, ट्विटर, गूगल न्यूज कीवर्ड आदि को सपोर्ट करता है। आप ऐप में सीधे कंटेंट को वेबसाइट या फिर ब्लॉग से डाल सकते हैं। इस ऐप में आप कई फॉर्मेट में कंटेंट डाल सकते हैं, जैसे:- एक्सएमएल, जेएसओएन, पीएचपी, एसीएसवी और एचटीएमएल। साथ ही यहां पर अपने ऐप को खुद ही डिजाइन कर सकते हैं। हांलांकि यहां पर ऐप तैयार करने के लिए आपको पेड प्लान लेना होगा।
Theappbuilder
आप ऑनलाइन टूलकिट का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ऐप बिल्डर आपके साथ मिलकर ऐप तैयार करने में मदद करेगा। यहां ऐप्स के कंटेंट को अपडेट करना आसान है। मल्टीपल मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बस एक क्लिक में कंटेंट को अपडेट और पब्लिश किया जा सकता है। अपडेट कंटेंट 60 मिनट में लाइव हो जाता है।
Goodbarber
यह आईफोन और एंड्रॉयड ऐप्स बनाने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है। यहां आप बिना कोडिंग के ही ऐप बना सकते हैं। ऐप क्रियेट करने के लिए नो कलरफुल कस्टमाइजेबल डिजाइन टेम्पलेट उपलब्ध है। इसके अलावा 350 खूबसूरत आइकन और 600 से अधिक गूगल फॉन्ट्स को आप एक्सेस कर सकते हैं।
यहांं पर आइफोन और एंड्रॉयड ऐप के अलावा, फ्री में वेब मोबाइल वर्जन भी उपलब्ध है। अगर आप इसे अपनी वेबसाइट या मोबाइल पर चाहते हैं, तो इसे अपने डोमेन नेम से लिंक करना होगा। आप अपने ऐप में ऑर्गनाइज भी करते हैं और इसमें वीडियो, फोटोज, साउंड्स, लाइव इवेंट आदि को सेक्शन में भी बांट सकते हैं। इस प्लटेफॉर्म पर ऐप बनाने का प्लान 16 डॉलर प्रतिमाह से स्टार्ट होता है।
Appypie
यहां आपको डीआइवाइ (डू इट योर सेल्फ) मोबाइल ऐप क्रिएशन टूल दिया गया है। इस टूल की मदद से आप बिना प्रोग्रामिंग के ही विंडोज, आइओएस और एंड्रॉयड के लिए ऐप्स बना सकते हैं और गूगल प्ले स्टोर एंव ऐपल आइट्यून पर पब्लिश कर सकते हैं। यहां ऐप बनाने के लिए कोई भी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ती है।
बस आपको पेज ड्रॉप एन्ड ड्रैग करना पड़ता है। प्रोसेस पूरी करने के बाद आपको एचटीएमएल5 बेस्ड हाइब्रिड ऐप मिलेगा, जो किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करेगा यहां तक कि ब्लैकबेरी पर भी। यहां आप सोशल मीडिया फीड्स, ब्लॉग्स, वेबसाइट्स, रेडियो आदि को इंटीग्रेट कर सकते हैं।

