महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

आज की पोस्ट में हम महिलाओं के बारे में बात करेंगे की महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाएं ? क्या कोई उपाय हैं घर बैठे पैसे कमाने के लिए जो महिलाएं कर सकती हैं ? तो अगर आप एक महिला हैं या आप एक विद्यार्थी हैं ये पोस्ट दोनों के लीये फायदेमंद हो सकती है। शायद आपको इस पोस्ट से आईडिया मिल जाए पैसे कमाने का। और हाँ एक बात और में आपको सिर्फ तरीके बता सकता हूँ, बाकी आप भी अपना थोड़ा दिमाग और मेहनत लगा कर इन्हे नेक्स्ट लेवल तक ले जा सकते हैं। तो चलिए सुरु करते हैं।

1. होम टूशन देकर महिलाएं पैसे कमा सकती हैं।

अगर आप थोड़ी बहुत पढ़ी हुयी हैं, तो ये तरीका आपको बहुत पैसे दिला सकता है। जरुरी नहीं की आप बहुत ज्यादा पढ़ी हुयी हों तभी आप होम टूशन स्टार्ट कर पाएंगी। मान लीजिये आपने केवल 8th तक ही पढाई की है तब भी आप 5th क्लास तक के बच्चों को पढ़ा सकती हैं। और जरुरी नहीं की आप घर पर क्लास लगाकर ही पढ़ाएं।

आज कल तो इंटरनेट का जमाना है अगर आपके पास एक मोबाइल है। तो आप खुद का यूट्यूब चैनल भी सुरु कर सकती हैं, और 5th क्लास के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा सकती हैं। और शायद आपको पता न हो यूट्यूब पर आप बहुत ज्यादा पैसे कमा सकती हैं वो भी किसी भी बच्चे से पैसे लिए बिना। तो अब ये आपको इच्छा है की आप ऑनलाइन टूशन पढ़ाओ या घर पर लेकिन ये महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने का एक बहुत ही बढ़िया तरीका है।

2. घर बैठे सिलाई करके पैसे कमाओ

आप घर बैठे सिलाई करके भी पैसे कमा सकती हैं। अगर आपको सिलाई नहीं आती तो आप फ्री में यूट्यूब से सीख सकती हैं। और फिर आपना काम स्टार्ट कर सकती हैं। इसके लिए आपको कहीं बहार नहीं जाना एक बार आपने सही से सिलाई करना सीख लिया तो आपके पास कस्टमर की कमी नहीं होगी। और बाद में आप सिलाई सिखाना भी स्टार्ट कर सकती हैं।

इसके आलावा आप इससे सम्बंधित यूट्यूब चैनल भी बना सकती हैं जिस पर आप अपने द्वारा डिजाइनर कपडे बना कर उन्हें ऑनलाइन बेच सकती हैं या सिलाई सिखाने से संबंधित वीडियो भी बना सकती हैं। ये तरीका भी आपको घर बैठे बहुत अच्छे खासे रुपये बनाकर दे सकता है।

3. कुकिंग सिखाकर भी महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती हैं

वैसे तो समय बहुत बदल गया है और आज कल लड़के भी बहुत अच्छा खाना पकाने लगे हैं। पर जो बात महिलाओं के हाथ से बने खाने की है वो लड़कों के हाथ से बने खाने में कहां। तो अगर आप भी खाना बनाने का सौक रखती हैं, और अलग – अलग तरह का जायके दार खाना बनाने में माहिर हैं तो आप कुकिंग क्लासेज सुरु कर सकती हैं।

आज कल खाना तो सब बनाना चाहते हैं पर आता बहुत ही काम लोगों को है। अगर आपके आस पास कोई सीखने वाला नहीं है तो आप यूट्यूब पर कुकिंग चैनल बना सकती हैं और एक बार आपकी फोल्लोविंग बढ़ जाए फिर आप पेड क्लासेज भी स्टार्ट कर सकती हैं।

4. ब्लॉग्गिंग करके भी महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती हैं

अगर आपको लिखने का सौक है चाहें कविता , शायरी, भजन या और कुछ तो आप अपना ब्लॉग स्टार्ट कर सकती हैं और घर बैठे बहुत सा पैसा कमा सकती हैं। हाँ इसमें पैसे तो बहुत हैं पर समय भी बहुत लगेगा लोगों तक पहुँचने में लेकिन आप फेसबुक का शाहरा ले सकती हैं और अपने ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकती हैं। एक बार लोगों को आपका लिखा गीत या शायरी पसंद आ गयी तो आपका ब्लॉग खुद व खुद वायरल हो जाएगा

5. महिलाएं घर बैठे फ्रीलांसिंग से भी पैसे कमा सकती हैं।

हम स्कूल में बहुत से सब्जेक्ट पढ़ते हैं पर उनमे से कम से कम एक सब्जेक्ट ऐसा होता है जिसमे हम माहिर होते हैं। तो अगर आपके पास भी कोई ऐसी स्किल है जिसमे आप माहिर हैं। तो आप फ्रीलांसिंग कर सकती हैं।

निष्कर्ष

हमने आज की पोस्ट में घर बैठे पैसे कमाने के 5 तरीके देखे जो महिलाओं के लिए थे। फिर भी कुछ लोगों को ये तरीके भी काम लगेंगे। देखिये आप पैसा कमाने का कोई भी तरीका देख लीजिये आपको मेहनत तो करनी पड़ेगी। तो अगर मेहनत करनी ही है तो इन दिए हुए तरीकों में ही कीजिए। क्यूंकि ये आगे चल कर आपको बिना मेहनत के भी बहुत बहुत ज्यादा पैसे कमा कर दे सकते हैं।

मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी। कमेंट में हमे अपने विचार जरूर बताएं। और ब्लॉग्गिंग और डिजिटल मार्केटिंग से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल @handysachin को सब्सक्राइब करना न भूलें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *