क्रिप्टो के आने से बहुत सारी चीजें बदल गई हैं। पहले आपको ऐड दिखाये जाते थे ताकि अपना प्रोडक्ट आप तक पहुंचा सके। और आप फ्री में उनका ऐड देखते थे। लेकिन क्रिप्टो के आने के बाद से कंपनियां अपने प्रोडक्ट के एड्स दिखाने के बदले आपको कुछ रिवॉर्ड भी देने लगी हैं।
डिजिटल एड्स इतने सस्ते और आसान हो गये हैं कि जो कम्पनीयां पहले एड्स पर पैसे खर्च नहीं करती थीं। वो भी एड्स चलाने लगी हैं। इन्ही कम्पनीयों कि बढ़ती होड़ के चलते कुछ कम्पनीयों को एक नया सल्यूशन चाहिये था। इसलिए वह जो पैसा एड्स दिखाने में खर्च कर रही थीं। वो पैसा सीधे उस कस्टमर को देने लगी है जो उनका ऐड देखने वाला है।
क्या है Learn to Earn प्रोग्राम?
जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है कि Learn To Earn का मतलब होता है। किसी चीज के बारे में सीखने के बदले आपको कोई रिवॉर्ड मिल रहा है। ऐसा मान सकते हैं, कि यह वही रिवॉर्ड है जो पहले कंपनियां कस्टमर को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिये खर्च करती थी। जिसे Customer Acquisition cost भी कहा जाता है।
यह प्रोग्राम क्रिप्टो करेंसी के आने के बाद से ही पॉपुलर हुआ है। इससे पहले कंपनियां अगर ऐसा कोई प्रोग्राम नहीं चलाती थीं। हां यह बात अलग है कि वो कस्टमर को कूपन के रूप में कुछ रिवॉर्ड देती थीं ताकि आप फिर से उन्हीं की वेबसाइट पर खरीदारी कर सकें।
आज आपको इस पोस्ट में कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म बताने वाला हूं जिस पर आप सीधे सीखने के बदले क्रिप्टो करेंसी या रियल मनी कमा सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली क्रिप्टोकरेंसी को भी आप रियल मनी में आराम से कन्वर्ट कर सकते हैं।
CoinMarketCap’s Learn Crypto Earn Crypto Program
दोस्तों कॉइन मार्केट कैप के बारे में तो आपको पता होगा अगर आप क्रिप्टो करेंसी से जुड़े हुए हैं। यह एक क्रिप्टो करेंसी से सम्बन्धित ऐसी वेबसाइट है, जिस पर आप अलग-अलग तरह की बहुत सी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
इस वेबसाइट Learn Crypto Earn Crypto Program है। जिस पर आप किसी भी नए क्रिप्टो कॉइन के बारे में सीखने के बदले फ्री क्रिप्टो करेंसी कमा सकते हैं। बस आपको उसी प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ प्रश्नो के उत्तर देने हैं।
Binance Academy का Learn And Earn Program
बाइनेंस जो कि विश्व का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। उसने भी एक लर्न एण्ड अर्न प्रोग्राम चला रखा है, जो आपको Binance App और बेवसाइट दोनो पर मिल जायेगा। इसके लिये आपको पहले Binance Crypto Exchange पर रजिस्टर करना होगा।
रजिस्टर करने के लिये नीचे लिंक दिया गया हैं जिस पर क्लिक करके आप फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं। यह प्रोग्राम Binance Academy के नाम से दिया गया होगा। जिसमें आप क्रिप्टो करेंसी के बारे में सीखने के बदले क्रिप्टोकरेंसी और कुछ वाउचर अर्न कर सकते हैं।
क्रिप्टोकरेंसी लर्न टू अर्न प्रोग्राम सिर्फ इन दो प्लेटफॉर्म तक ही सीमित नहीं है। इसके अलावा भी बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं जो कि लर्न टू अर्न प्रोग्राम के तहत फ्री क्रिप्टो करेंसी और एनएफटी देते हैं।
Near BlockChain का Near Academy
Near प्रोटोकॉल के बारे में आपने सुना होगा जो कि एक ब्लॉकचेन है। जिस पर आप Decentralize Application बना सकते हैं। उनका एक प्रोग्राम है नियर एकेडमी जिसमें जा करके आप नियर प्लेटफार्म के बारे में सीख सकते हैं, कि कैसे आप उस पर डीऐप बनायेंगे। इस मॉडल के तहत आपको इस कोर्स को पूरा करने के बाद एक एनएफटी सर्टिफिकेट मिलेगा। साथ में कुछ Near टोकन भी रिवॉर्ड के तौर पर मिल सकते हैं।
Let Me Speak Learn To Earn Program
लेट मी स्पीक यह एक ऐप है जो कि अभी आईओएस पर उपलब्ध है। जल्दी यह एंड्राइड प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा। इस ऐप की मदद से आप इंग्लिश सीखने के बदले फ्री क्रिप्टो करेंसी कमा सकते हैं।
आने वाले समय में यह और भी लैंग्वेज को अपने प्लेटफार्म पर इंटीग्रेट करने वाले हैं। फिलहाल आप अगर आई फोन यूजर हैं, तो इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन कर सकते हैं। जैसे ही यह एंड्रॉयड पर लांच हो जाएगा, मैं उसका लिंक भी यहां पर आपको दे दूंगा।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने देखा कि Learn To Earn प्रोग्राम क्या है? और हमने Learn2Earn से रिलेटेड कुछ प्लेटफार्म के बारे में भी जाना। अगर आप क्रिप्टो करेंसी से बढ़िया कमाई करना चाहते हैं तो सीधे किसी भी क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज को ज्वाइन कर सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करके आप बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। कुछ क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज

