आज के जॉब मार्केट में सफल होने के लिए English में Communication करने में सक्षम होना जरूरी माना जाता है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि कोचिंग संस्थान की ही मदद ली जाए। आज के ऑनलाइन दौर में एप्लीकेशन की मदद से आप खुद ही अंग्रेजी में बेसिक बातचीत करना सीख सकते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि इंग्लिश बोलना कौन से ऐप से सीख सकते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको उसका उत्तर मिल जायेगा।
Andy – English Speaking Bot
अंग्रेजी में बातचीत की प्रैक्टिस के लिए एंडी बोट की मदद ले सकते हैं। यह आपका पर्सनल टीचर या फिर फ्रेंड बन सकता है। यहां पर अपनी दिनचर्या से संबंधित बातचीत से इंग्लिश प्रैक्टिस की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ सवाल आपके और आपकी फैमिली, पसंद – नापसंद आदि के बारे में पूछे जाएंगे, जिसका आपको जवाब देना होगा।
इसके अलावा, अलग-अलग टॉपिक्स पर भी बातचीत कर सकते हैं। यहां पर हर रोज आपको ग्रामर से जुड़े छोटे-छोटे टिप्स दिए जाएंगे, ताकि अंग्रेजी को और बेहतर तरीके से समझ सकें। अगर आप से गलती होती है, तो यह उसे सही कर देगा। खासकर बातचीत के दौरान आपको लगेगा ही नहीं कि आप किसी बोट से बात कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगेगा कि किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
Learn English with acho
यह एप्लीकेशन इंग्लिश से जुड़ी आपकी बहुत सारी परेशानियों को दूर करेगा। इससे इंग्लिश रीडिंग, राइटिंग, स्पीकिंग, कन्वर्सेशन, ट्रांसलेशन, ग्रामर, वोकेबुलरी आदि को इंप्रूव करने में मदद मिलेगी। यहां एको के साथ आप चैट कर सकते हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक चैट बोट गर्ल है। इसकी मदद से इंग्लिश कन्वर्सेशन की प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां पर सुनकर भी इंग्लिश सीख सकते हैं। इसके लिए इंग्लिश लिसनिंग से जुड़े 1001 लेबल्स के टेस्ट उपलब्ध हैं।
इसके अलावा यहां पर इंग्लिश ट्रांसलेशन, वोकेबुलरी बिल्डर (20000 इंग्लिश फ्लैशकार्ड) इंग्लिश डिक्शनरी आदि मिल जाएंगे। साथ ही, आप अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट करना भी सीख सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है।
English Conversation Practise
इंग्लिश जानते हैं, लेकिन बोलने में झिझक महसूस होती है, तो इस ऐप की मदद ले सकते हैं। इसकी खासियत है कि यहां पर इंग्लिश कन्वरसेशन प्रैक्टिस से जुड़े 200 से अधिक लेसन्स दिए गए हैं, जिससे आपको प्रेक्टिस करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इसकी मदद से सुनने की क्षमता को बेहतर करने के साथ कैसे किसी से बातचीत करनी है, यह भी सीख सकते हैं।
इसमें आपको क्विज भी मिलेगा, जो इंग्लिश को समझने में आपकी मदद करेगा। इसकी खासियत है कि यहां पर कन्वर्सेशन रिकॉर्डिंग टूल की मदद से बातचीत को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है, जिससे आपको अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। इस ऐप के साथ हर दिन अंग्रेजी की प्रैक्टिस करेंगे, तो आपकी बातचीत करने की क्षमता बेहतर होती जाएगी। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

