How to Earn Passive Income from Cryptocurrency

क्रिप्टोकरेंसी से पैसिव इनकम कैसे कमाएं – 8 बेहतरीन तरीके

Crypto को अपने एकाउंट में रखने के बजाय अपने क्रिप्टो को काम पर लगायें और फ्री में क्रिप्टो से Passive Income कमायें। स्टेकिंग, यील्ड फार्मिंग, क्लाउड माइनिंग, क्रिप्टो इंटरेस्ट अकाउंट्स, लेंडिंग, डिविडेंड-अर्निंग टोकन, फोर्क्स और एयरड्रॉप्स और क्रिप्टो एफिलिएट प्रोग्राम्स क्रिप्टोकरेंसी से Passive income कमाने वाले कुछ तरीके हैं।

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि ये क्रिप्टो से पैसिव इनकम कमाने वाले तरीके कुछ चुनौतियों और जोखिमों के साथ आते हैं, इसलिए अपने पैसे का निवेश करने से पहले प्रत्येक रणनीति के जोखिमों का मूल्यांकन अवश्य करलें।

जैसा कि हम इन दिनों देख रहे हैं कि क्रिप्टो बाजार अपने इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण गिरावटों में से एक का सामना कर रहा है। आपके क्रिप्टो होल्डिंग्स पर पैसिव इनकम कमाना इस क्रिप्टो क्रैश के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई करने का एक अच्छा तरीका है। पिछले काफी समय से चली आ रही HODL (Hold Onto Dear Life) strategy की तुलना में यह आपके पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए एक अधिक आकर्षक रणनीति हो सकती है।

हालांकि HODLing वाला तरीका उन कॉइन पर अधिक कारगर है, जिन कॉइन में काफी लोगों ने पहले ही काफी पैसे लगा रखे हैं। या फिर जिन्हें हम ब्लू-चिप कॉइन के नाम से जानते हैं। मौजूदा क्रिप्टो मार्केट में कुछ और भी तरीके हैं जो आपकी क्रिप्टो होल्डिंग्स से पैसिव इन्कम कमा के दे सकते हैं। इस ब्लॉगपोस्ट में हम ऐसे ही 8 तरीकों के बारे में जानेगें जो आपकी क्रिप्टो होल्डिंग्स पर पैसिव इन्कम कमा कर दे सकते हैं।

Disclaimer

इससे पहले कि हम इस आर्टिकल को शुरु करें। हमें यह पता होना चाहिए कि ये आठ तरीके आपको पैसिव इनकम कमाने का मौका तो जरुर देते हैं पर इस बात की कोइ गारंटी नहीं है कि आप इससे बहुत अधिक पैसे कमा ही लेंगे।

हम सभी जानते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उतार चढ़ाव आता रहता है। इसके अलावा इनफ्लेसन और बाजार में गिरावट आने से आपके निवेश किये गये 100% पैसे डूब भी सकते हैं। इसीलिए नीचे बताए गये किसी भी तरीके में इन्वेस्ट करने से पहले आपको इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि आप जो जोखिम उठा रहे हैं वो सफल होगा कि नहीं।

Earn Passive Income with Crypto

क्रिप्टो के साथ पैसिव इनकम कमाने के तरीकों की तलाश करते समय आप कई रणनीतियों पर विचार कर सकते हैं। प्रत्येक रणनीति अनोखे अवसर और चुनौतियाँ प्रदान करती है; कुछ में जोखिम अधिक होता है लेकिन संभावित रूप से दूसरों की तुलना में बेहतर रिटर्न होता है, जबकि कुछ तरीकों का उपयोग करने के लिए कुछ तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है। क्रिप्टो करेंसी के साथ पैसिव इनकम अर्जित करने के आठ तरीके यहां दिए गए हैं:

1. Staking

प्रूफ-ऑफ़-स्टेक (PoS) consensus method ब्लॉकचेन ट्रन्जेकशन को ब्लॉकचेन पर ऐड करने के लिए प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों आपस में ऐग्रीमेंट करने का मौका देता है। अक्सर, क्रिप्टोकरेंसी को स्टेक करके पैसिव इनकम कमाई जाती है यह क्रिप्टो मार्केट में काफी प्रचलित तरीका है। यह क्रिप्टो माइनिंग का एक विकल्प है जिसमें बिजली की खपत भी कम होती है और आपको स्थायी पैसिव इनकम मिलती रहती है।

PoS ब्लॉकचेन, जैसे कि एथेरियम, अपने टोकन धारकों को वेलिडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देती है – विशेष रूप से लेनदेन की पुष्टि करने के लिए। टोकन धारक अपने क्रिप्टो टॉकन को वेलिडेटर के रूप में दांव पर लगाते हैं या उन्हें स्टेकिंग रिवार्ड कमाने के लिए लॉक कर देते हैं।

जैसे कि हम जानते हैं कि बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो करेंसी की माइनिंग के लिए काफी महंगी रिग्स की आवश्यकता पढ़ती है इसके विपरीत वेलिडेटर को महंगे माइनिंग रिग्स की कोई आवश्यकता नहीं होती है – वे रिवार्ड कमाने के लिए टोकन को एक निश्चित समय के लिए लॉक कर देते हैं।

आप स्टेकिंग से कितने रुपये कमायेंगे ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके द्वारा स्टेक किये गए कॉइन की संख्या कितनी है। कॉइन की संख्या से अलग बात की जाए तो आपके रिवार्ड की वैल्यू कितनी कम या ज्यादा होगी ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने कितने समय के लिए अपने कॉइन को स्टेक कर के रखा है।

अगर कॉइन की कीमत गिरती है तो जाहिर सी बात है आपके द्वारा इन्वेस्ट किए गए कॉइन की कीमत और उस पर कमाई गई पैसिव इनकम की कीमत भी गिरेगी और अगर कीमत बढ़ती है तो आपके इन्वेस्टमेंट की कीमत भी बढ़ेगी।

इथेरियम (ETH), कॉसमॉस हब (ATOM), तेजोस (XTZ), और कार्डानो (ADA) कुछ लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी हैं जिन को स्टेक करने का विचार कर सकते हैं। पैसिव इनकम कमाने के अलावा अलावा, आप अपने पसंदीदा ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट को सुरक्षित रखने में योगदान भी देंगे।

2. Yield Farming

डिसेन्ट्रलाइज एक्सचेंज (DEXs) के आने के बाद Yield Farming क्रिप्टो करेंसी की मदद से पैसिव इनकम कमाने के एक पॉपुलर तरीका बन गया है। जिस प्रकार सेन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज ट्रेडर्स को लिक्युडिटी प्रोवाइड करते हैं वैसे ही डिसैन्ट्रलाइज क्रप्टो एक्सचेंज ट्रेडर्स को लिक्यूडिटी प्रवाइड करने के लिए लिक्यूडिटी पूल का इस्तेमाल करते हैं।

Yield Farmer इन्हीं डिसेन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज पर स्मार्ट कॉन्ट्रेक्ट कि मदद से अपने टॉकन को लॉक करके लिक्यूडिटी प्रोवाइड करते हैं। इसीलिये Yield farmer को लिक्यूडिटी प्रोवाइडर (LPs) भी कहते हैं। जिसके बदले उन्हें उस डिसेन्ट्रलाइज एक्सचेंज के द्वारा कमायी गई फीस में से कुछ हिस्सा दिया जाता है।

जितना अधिक ट्रेडर आपके पूल के द्वारा दी गई लिक्यूडिटी का इस्तेमाल करेगा आपको भी एक लिक्यूडिटी प्रोवाइडर के तौर पर उतना अधिक फायदा होगा। एक्चुअली ट्रेडर जब ट्रेड करता है तो उसकी ट्रेड आपके द्वारा लिक्यूडिटी पूल में जो फन्ड लॉक किया गया है उस पर ही होती है न कि किसी और ट्रेडर की ट्रेड पर। आपको उसी ट्रेड पर वसूली गई फीस का हिस्सा रिवार्ड के तौर पर मिलता है।

रिवार्ड कम होगा या ज्यादा ये कई बातों पर निर्भर करता है जैसे:- आपने कितना अमांउट लॉक किया है। इसके अलावा लो मार्केट कैप वाले कॉइन कि लिक्यूडिटी प्रोवाइड करने के लिए आपको अधिक रिवार्ड मिल सकता है ताकि उस नये कॉइन में अधिक से अधिक लोग लिक्यूडिटी प्रोवाइड करें।

लेकिन Yield farming एक रिस्की इन्वेस्टमेंट है खासकर उन लो मार्केट कैप वाले नये क्रिप्टो कॉइन में जिनके प्राइस बहुत जल्दी कम बढ़ होते रहते हैं। वहीं कुछ कॉइन Rug Pulls के लिए भी बनाए जाते हैं। कुछ क्रिप्टो कॉइन Impermanent Loss (आपके द्वारा डिपॉजिट किये गये कॉइन की वैल्यू डिपॉजिट करते समय वाली वैल्यू से बहुत घट जाना) के भी शिकार हो जाते हैं।

इन सभी अप एण्ड डाउन को ध्यान में रखते हुए इन्वेस्टमेंट किया जाये तो Yield farming भी एक अच्छा तरीका है अपने होल्ड किये क्रिप्टो कॉइन से पैसिव इनकम कमाने का।

3. Cloud Mining

क्रिप्टोक्यूरेंसी माइनिंग में, माइनर नये क्रिप्टो कॉइन को मिंट करते हैं और उसी ब्लॉकचेन पर होने वाली ट्रांजेक्सन को वेलिडेट करके ब्लॉकचेन पर ऐड करते हैं। अपने कम्प्यूटर की कम्प्यूटशनल पॉवर को देने के बदले माइनर को उसी क्रिप्टो कॉइन में रिवार्ड भी मिलता है।

लेकिन आये दिन माइनर की संख्या बढ़ने के कारण माइनिंग डीफिकल्टी भी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा इसमें काफी बिजली की खपत भी होती है और माइनिंग डिफीकल्टी बढ़ने के साथ-साथ माइनर को अपने माइनिंग रिग्स को भी अपग्रेड करना पड़ता है।

क्लाउड माइनिंग माइनिंग शुरु करने के लिए जो कॉस्ट लगती है उसे कम करता है। यहां, Third-party अपनी कंप्यूटिंग पॉवर माइनर को देता है। इस मॉडल के माध्यम से, माइनर माइनिंग शुरु करने के लिए माइनिंग रिग्स खरीदने पर खर्च होने वाले पैसे बचा सकते हैं। इसके अलावा, यह नियमित रूप से रिग्स को अपग्रेड करने पर खर्च होने वाले पैसों को भी बचाता है।

थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर माइनर को अपनी हैश पावर देते हैं, जो माइनर उनके साथ माइनिंग से प्राप्त रिवार्ड को साझा करते हैं। जब भी एक नया ब्लॉक क्रियेट होता है या ट्रांजेक्सन कन्फर्म होती है तो रिवार्ड सीधे माइनर के खाते में भेज दिया जाता है। क्लाउड माइनिंग में कंप्यूटेशंस, डेटा स्टोरेज, सर्वर और प्रोसेसिंग क्लाउड या इंटरनेट के जरिए किए जाते हैं। क्लाउड माइनिंग सर्विस प्रदाता अपनी फीस कंप्यूटेसन पॉवर और टेक्नीकल एक्सपर्टीज के आधार पर चार्ज करते हैं।

क्लाउड माइनिंग का सबसे अधिक प्रचलित प्रकार होस्टेड माइनिंग है। इसमें कम्पनी इच्छुक लोगों को माइनिंग से सम्बन्धित हार्डवेयर खरीदने या पट्टे पर लेने का ऑप्शन देती है। यहां कम्पनी उस हार्डवेयर का रखरखाव करती है और यह सुनिश्चित करती है कि वह कार्य करता रहे। कस्टमर उनकी बेवसाइट से सीधे अपने रिवार्ड को मैनेज कर सकता है। इसे कितना भी स्केल किये जाने वाले नेचर के कारण, माइनिंग कम्पनी माइनिंग शुरु करने में आने वाली बाधाओं को कम करती हैं।

4. Crypto Interest Accounts

क्रिप्टो के साथ पैसिव इनकम कमाने का एक और लोकप्रिय तरीका इन्टरेस्ट एकाउंट हैं। आप एक बचत खाता बनाकर उसमें अपनी क्रिप्टोकरंसी को डिपॉजिट करके उस पर ब्याज कमा सकते हैं। जैसे आप रोजमर्रा में सेविंग एकाउंट देखते हैं ये भी उसी के जैसा है। यह पैसिव इनकम कमाने का तरीका उन क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए सही है जिन्हें आप लंबे समय तक रखने की योजना बना रहे हैं।

क्रिप्टो इन्टरेस्ट एकाउंट एक नये जमाने का क्रिप्टो बिजनेस हैं। क्रिप्टो इन्टरेस्ट एकाउंट में मिलने वाला ब्याज बैंक एकाउंट में मिलने वाले ब्याज से अधिक है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा में आर्कषित किया जा सके।

Annual percentage yield (APY) कितनी होगी ये इस पर निर्भर करता है कि आपने अपने क्रिप्टो करेंसी को एक निश्चित अवधि के लिए लॉक कर दिया है या इसे आप कभी भी निकाल सकते हैं। क्रिप्टोक्यूरेंसी का उपयोग करके पैदावार का अनुमान लगाया जाता है।

चूंकि क्रिप्टोकरेंसी अत्यधिक अस्थिर हैं, इसलिए लॉक-अप अवधि के दौरान आपकी बचत का मूल्य कम या बढ़ हो सकता है, जिससे आपकी वार्षिक कमाई भी प्रभावित होती है। इसलिए, आप USDT और USDC जैसे स्टेबलकॉइन पर भी इन्टरेस्ट कमा सकते हैं।

5. Lending

क्रिप्टो लेंडिंग सेन्ट्रलाइज और डिसेन्ट्रलाइज एक्सचेंज पर सबसे लोकप्रिय पैसिव इनकम कमाने का तरीका है। आप अपनी क्रिप्टोकरेंसी लोगों को उधार दे सकते हैं ताकि वो इसका इस्तेमाल करके अलग-अलग तरीकों से पैसे कमा सकें और आपको उसी उधार के बदले कुछ ब्याज दे सकें। वर्तमान में, चार प्रकार कि क्रिप्टो लेडिंग की जा सकती है।

5.1 Peer-to-Peer (P2P) Lending

P2P प्रोटोकॉल में उधार देने वाला अपनी शर्तों पर क्रिप्टो करेंसी उधार बतौर दे सकता है। उसकी शर्तें जैसे:- कितने टाईम के लिए क्रप्टो उधार दिया जा रहा है, किताना अमाउंट देना है और कितना ब्याज लेना है ये सब वो स्वंय तय कर सकता है। इसमें प्रोटोकॉल उधारदाताओं को उधारलेनदार से मिलाता है, जैसे P2P ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म करते हैं। लेकिन आपको प्रोटोकॉल के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट वॉलेट में पहले ही फंड ट्रांसफर करना होगा।

5.2 Centralized Lending

सेन्ट्रलाइज लेंडिंग में आपको इन नियम व शर्तों के लिए बीच वाली संस्था पर निर्भर रहना पड़ता है जौ आपको लेंडिंग के लिए प्लेटफॉर्म उप्लब्ध कर रही है। P2P लेंडिंग प्रॉटॉकोल के विपरीत, सेन्ट्रलाइज लेंडिंग में ब्याज की दरें और लॉक-अप समय निश्चित होते हैं। लेकिन पैसिव इनकम कमाने के लिए आपको प्लेटफॉर्म के अकाउंट में फंड ट्रांसफर करना होगा।

5.3 Decentralized/Defi Lending

P2P प्रॉटॉकोल और सेन्ट्रालइज लेंडिंग के विपरीत इस लेंडिंग के तरीके में न तो कोई सेन्ट्रलाइज अथॉरिटी होती है और न ही कोई थर्ड पर्सन। इस तरीके में सारा काम स्मार्ट कॉन्ट्रेक्ट के माध्यम से अपने आप होता है।

5.4 Margin Lending

मार्जिन लेंडिंग में उधार लेने वाले ट्रेडिंग करने के लिए क्रिप्टो उधार लेते हैं। अपने क्रिप्टो को उधार देने के बाद, आपको एक निश्चित समय के अंत में आपके द्वारा उधार दी गई राशि और साथ में ब्याज वापास मिलता है। सामान्यता सेन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज लोगों को ट्रेडिंग करने के लिए मार्जिन उधार देते हैं।

6. Dividend-Earning Tokens

कम्पनी द्वारा कमाये गये प्रॉफिट मेें से कम्पनी कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों में बांट देती है, जिसे डिविडेंट कहते हैं। दूसरे शब्दों में, यह किसी बिजनेस के विकास में मदद करने के बदले मिलने वाला प्रॉफिट है।

बिजनेस नकद या शेयरों के रूप में डिविडेंट देते हैं। क्रिप्टोक्यूरेंसी प्रोजेक्ट भी इसी प्रकार से काम करते हैं – उपयोगकर्ता बिजनेस के क्रिप्टो टॉकन को खरीदकर उनका समर्थन करते हैं। ये टोकन कई कार्यों में इस्तेमाल किये जाते हैं, जिसमें टॉकन होल्डर को उनके समर्थन के लिए पुरस्कृत करना शामिल है।

नये क्रप्टो प्रॉजेक्ट अक्सर पैसिव इनकम कमाने का ऑपश्न देते हैं। जिसमें शुरुआती दौर में प्रॉजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए उनके टॉकन को खरीदना पड़ता है ताकि वो अपने प्रॉजेक्ट को और बड़ा कर सकें।

जब प्रॉजेक्ट एक बड़े स्तर पर पहुंच जाता है, तो टोकन होल्डर उन टॉकन की बड़ी हुई कीमत का फायदा उठाकर उन्हें बेच देते हैं। इसे आप स्टार्टअप से समझ सकते हैं जैसे स्टार्टअप के शुरुआती दौर में इन्वेस्टर पैसे लगाते हैं और स्टार्टअप के बड़े हो जाने के बाद पैसे कमाते हैं।

कुछ परियोजनाएं अपने राजस्व का एक प्रतिशत अपने टोकन धारकों के साथ साझा करती हैं। एक निवेशक के रूप में, आप क्रिप्टो को धारण कर सकते हैं और परियोजना के राजस्व का अपना हिस्सा अर्जित कर सकते हैं, जो आपके स्वयं के टोकन की मात्रा पर आधारित है।

एक उदाहरण के रूप में KuCoin Shares (KCS) अपने धारकों को दैनिक KuCoin ब्लॉकचेन लेनदेन शुल्क का एक हिस्सा देते हैं। यदि कंपनी का टोकन अच्छा काम कर रहा है, तो यह आवश्यक कम तकनीकी ज्ञान या जोखिम के साथ काफी टिकाऊ है।

कुछ क्रिप्टो प्रोजेक्ट उनके टोकन को होल्डर के साथ अपने रिवेन्यु को शेयर करते हैं। उदाहरण के लिए KuCoin Shares (KCS) अपने टॉकन होल्डर के साथ प्रतिदिन ब्लॉकचेन पर होने वाली ट्रन्जेक्सन से प्राप्त फीस को शेयर करता है।

7. Forks & Airdrops

प्रतिदिन नये-नये क्रिप्टो प्रोजेक्ट लांच हो रहे हैं। सभी प्रोजेक्ट किसी न किसी तरह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहंते हैं। इन्हीं में से कुछ प्रोजेक्ट लोगों तक पहुंचने के लिए शुरुआत में रिवार्ड के तौर पर अपने कॉइन ये कैश प्राइज फ्री में देते हैं। ताकि अधिक से अधिक लोग उनके प्रोजे्क्ट से जुड़ सकें।

ये भी एक तरीका है क्रिप्टो करेंसी को पैसिव इनकम के तौर पर कमाने का। इसमें आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते बस आपको क्रिप्टो न्यूज पर नजर रखनी होती ताकि पता कर सकें कि कब नया क्रिप्टो प्रोजेक्ट लांच हो रहा है। इसके अलावा इसमें थोड़ा सा एक्टिव वर्क भी करना होता है जैसे कि रीट्वीट करना, किसी वॉलेट को डाउनलोड करना, कम्पनी के सोशल मीडिया हेन्डल को फोलो करना इत्यादि।

जब किसी क्रिप्टो ब्लॉकचेन में कोई डेवल्पमेंट होता है जिसे फॉर्क कहते हैं तब उस कॉइन को होल्ड करने वाले को कुछ फ्री कॉइन मिलते हैं। या जब कभी अपके द्वारा होल्ड किये गये टोकन की ब्लॉकचेन पर कोई नया टॉकन लांच होता है तब भी आपको कुछ फ्री टोकन मिलते हैं।

8. Affiliate Programs

Affiliate Marketing एक जबरदस्त तरीका है अपने प्रोजेक्ट को लोगों तक जल्दी से जल्दी पहुंचाने के लिए। ये तरीका पिछले कई बर्षों से चला आ रहा है और आज भी उतना ही असरदार है। आज के समय में भी बहुत से क्रिप्टो प्रोजे्क्ट हैं जो लोगों तक पहुंचने के लिए अपने Affiliate program चलाते हैं। आप इन प्रोग्राम से जुड़कर भी क्रिप्टो पैसिव इनकम कमा सकते हैं।

जब भी आप किसी नये व्यक्ति को अपने Affiliate link के माध्यम से उस प्रोजक्ट से जोड़ते हैं आपको इसके बदले फ्री क्रिप्टो करेंसी मिलेगी। इसके अलावा अगर आप एक सोशल मीडिया इनफ्लूएन्सर हैं तो अपने Affiliate link को आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं।

जिससे अगर कोई भी उस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करेगा तो आपको उसके बदले क्रिप्टो रिवॉर्ड मिलेगा। अगर आपके पास एक एक्टिव ब्लॉग या यूट्यूब चैनल है तो आप Affiliate marketing के जरिये पैसिव क्रिप्टो इनकम कमा सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप Binance क्रिप्टो एक्सचेंज पर रजिस्टर करके उसके Affiliate बन सकते हैं। जब भी आपके लिंक से कोई व्यक्ति प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करेगा तो आपको उसकी ट्रेड से मिली फीस का 20% मिलेगा। ये एक बार नहीं ब्लकि जब-जब वो ट्रेड करेगा तब तक आपको आपका कमीशन मिलता रहेगा। है न एकदम अमेजिंग तो

अभी ज्वाइन कीजिये Binance प्लेटफॉर्म को:- Click Here

Conclusion

क्रिप्टोकरेंसी निवेश के बहुत से तरीके हैं जिनमें सबसे प्रचलित तरीका है कि क्रिप्टो करेंसी के खरीद के होल्ड करो। इस आर्टिकल में हमने क्रिप्टो से पैसिव इनकम कमाने के 8 तरीकों के बारे में चर्चा की। आप इनमें से किसी भी तरीके को चुनकर क्रिप्टो से पैसिव इनकम कमा सकते हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी तरीके को चुनते समय, बाजार और उन प्लेटफॉर्म के बारे में सावधानीपूर्वक अपना शोध करें (DYOR) जिनके साथ आप क्रिप्टो निवेश करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *