How to buy crypto without Bank Account

How to buy crypto without Bank Account

बिना बैंक एकाउन्ट को लिंक करे क्रिप्टो कैसे खरीदें?

अगर आप भारत में इस सुविधा का लाभ उठाना चांहते हैं, तो इसके लिये आपको WazirX क्रिप्टो एक्सचेंज पर रजिस्टर करना पड़ेगा। क्योंकि भारत के क्रिप्टो एक्सचेंज में WazirX ही है जो ये सुविधा प्रदान करता है। और अगर आप इन्टरनेशनल लेवल के क्रिप्टो एक्सचेंज पर ये करना चांहते हैं, तो Binance और Gate io पर कर सकते हैं।

अब में आपको बताता हूँ कि ये करेंगे कैसे दरअसल इन प्लेटफॉर्म पर एक तरीका होता है पैसे डिपॉजिट करने का जिसे कहते हैं P2P Modal यानी की पियर टू पियर जिससे आपके पैसे सीधे आपके क्रिप्टो एक्सचेंज के वॉलेट में पहुँच जाते हैं वो भी विना बैंक एकाउन्ट लिंक किये।

क्या होता है (P2P) पियर टू पियर मॉडल?

जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है कि ये पियर टू पियर यानी की सीधे एक यूजर से दूसरे यूजर को जोड़ता है। आपको करना ये है कि पहले क्रिप्टो एक्सचेंज पर रजिस्टर करें और अपनी KYC कम्पलीट करें। उसके बाद Peer 2 Peer ऑप्शन पर जाकर देखें कि आपको कौन सा Stable coin या Crypto currency में पैसे को कन्वर्ट करना है। उसके बाद उसी स्टेबल कॉइन या क्रिप्टो कॉइन से जुड़ी लिस्टिंग वहां देखने को मिल जायेंगी।

इन लिस्टिंग में आपको ये देखना है कि वो कौनसे पेमेंट मेथड से पैसे लेने की बात कर रहे हैं। जिनमें कुछ Paytm, Bank transfer, paypal या ऐसे ही कुछ और मेथड से पैसे मांग रहे होंगे। अपनी सुविधा अनुसार इनमें से एक को चुनकर अपना ऑर्डर लगायें और दी गई डिटेल के अनुशार पैसे ट्राँसफर कर दें।

पैसे भेजने के बाद जो भी सबूत वो मांग रहे हैं उसे सबमिट कर दें। कुछ ही देर में उतने रुपये की ही क्रिप्टो करेंसी या स्टेबल कॉईन आपके क्रिप्टो एक्सचेंज के वॉलेट में आ जायेंगे। इसके बाद खरीदे हुए कॉइन को बेच कर आप क्रिप्टो की खरीद फरोख्त जारी रख सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तो कैसी लगी ये पोस्ट हमें कमेंट में जरुर बताये। और इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करना न भूलें। उम्मीद करता हूँ दी गई जानकारी से आपको कुछ मदद मिलेगी। अगर मन में कोई प्रश्न हो तो वो भी कमेंट करके पूछँ सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *