अगर आपका भी एक ई-कॉमर्स स्टोर है। फिर चाहे वह Shopify पर हो या woo commerce पर। और आप उस स्टोर के लिए फेसबुक ऐड्स चलाना चाह रहे हैं, लेकिन वह ऐड्स सही से परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, आपके पैसे तो जा रहे हैं, लेकिन कोई भी सेल नहीं आ रही है, तो आज के इस आर्टिकल के बाद आपके स्टोर पर भी सेल आने लगेगी। क्योंकि मैं आपको एक ऐसे प्लेटफार्म के बारे में बताने वाला हूं, जो आपकी फेसबुक ऐड्स को एकदम जानदार कर देगा। जिससे क्लाइंट सिर्फ आपके एड्स पर किल्क ही नहीं करेगा बल्कि आपके स्टोर से कुछ खरीद के भी जाएगा। आईए जानते हैं इस प्लेटफार्म के बारे में-
क्या है प्लेटफार्म
प्लेटफार्म का नाम है Easyads यह प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए शुरू किया गया है, जिनको फेसबुक ऐड्स चलाने नहीं आते हैं। आप फेसबुक ऐड्स तो चला लेते हैं, लेकिन कैसे एक ऑप्टिमाइज फेसबुक ऐड्स बनाया जाए उसकी समझ आप में नहीं है, तो आप प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह प्लेटफॉर्म आपको एक्सपर्ट गाइडेंस देता है, और आपकी फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐड्स को ऑटोमेटिक कर देता है। जी हां इसके लिए यह कुछ पैसे चार्ज भी करता है, लेकिन इसके कुछ फ्री प्लांस भी हैं, जो कि हम आगे डिस्कस करेंगे।
कौन से प्लेटफार्म पर लगा सकते हैं Easyads
दोस्तों Easyads एक वेब ऐप है जिससे आप शोपिफाई पर और वू कॉमर्स पर आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। उसके बाद आप इसको एक बार में सेटअप कर सकते हैं, और आपका सारा काम ऑटोमेटिक हो जाएगा। शोपिफाई और वू कॉमर्स के अलावा यह प्लेटफॉर्म टिक टॉक शॉप को भी सपोर्ट करता है। तो अगर आप भारत के बाहर से इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं, और आपके यहां टिक टॉक शॉप यूज होता है, और आप उस पर कुछ प्रोडक्ट सेल कर रहे हैं। तब भी आप इस प्लेटफार्म की मदद से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने ऐड्स को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं।
क्या चार्ज है Easyads का
दोस्तों यह एक बहुत ही यूजफुल टूल है। यह सीधे-सीधे आपके फेसबुक ऐड्स की कन्वर्जन को टारगेट करता है और आपको सेल लाकर देता है। तो जाहिर सी बात है, कि आपसे कुछ पैसे भी चार्ज करेगा। शोपिफाई पर अगर आप इस ऐप को यूज करना चाहते हैं, तो यह स्टार्टिंग में एक फ्री प्लान भी आपको देता है। जिसकी मदद से आप इसका यूज करके देख सकते हैं, कि यह आपके लिए कितना कारगर साबित हो रहा है।
लेकिन अगर आप इसे वू कॉमर्स पर लगाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि वू कॉमर्स यूजर्स के लिए इसके दो प्लान हैं। नंबर एक बेसिक प्लान जिसमें यह आपसे लगभग $30 प्रति माह चार्ज करते हैं। और दूसरा प्रो प्लान है जिसमें यह लगभग 60 डॉलर प्रति माह आपसे चार्ज करते हैं। इन दोनों ही प्लान पर आपको 10 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल सकता है। अगर आप नीचे दिए गए लिंक से इस प्लेटफार्म पर रजिस्टर करते हैं और Sachin10 कूपन का इस्तेमाल करते हैं।
क्या करता है यह प्लेटफॉर्म
अब सवाल यह आता है कि यह प्लेटफॉर्म आपको क्यों चाहिए। आपके लिये ऐसा क्या कर देगा यह प्लेटफॉर्म। अगर खुद से अपनी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम ऐड्स चलाएंगे तो आपको उसका बैनर बनाना पड़ेगा, उसकी स्क्रिपट क्रिएट करनी पड़ेगी, उसके लिए सारे ऐड कॉपी लिखने पड़ेंगे। यह सारा काम आप Easyads की मदद से कर सकते हैं।
आपको बस अपने वेबसाइट से इसको लिंक करना है, और एक क्लिक करना है। उसके बाद सारा काम यह खुद से कर देते हैं। यह आपके फेसबुक ऐड्स के लिए, इंस्टाग्राम एड के लिए बैनर भी बना देंगे उसके ऐड कॉपी भी लिख देंगे और उसको कन्वर्ट करने के लिए एक फनल भी क्रिएट कर देंगे। और आपके पास कस्टमर आने लगेंगे।

