Cryptocurrency World में क्रिप्टोकरेंसी को स्टोर करने के लिए कई तरह के Crypto Wallet इस्तेमाल किये जाते हैं। जिन्हें मुख्यता दो नाम से जाना जाता है 1. कोल्ड क्रिप्टो वॉलेट 2. हॉट क्रिप्टो वॉलेट इन्ही कोल्ड वॉलेट के अन्तर्गत एक क्रिप्टो वॉलेट होता है Paper Crypto Wallet.
एक क्रिप्टो करेंसी पेपर वॉलेट एक पेपर पर ही स्टोर होता है। दरअसल एक पेपर पर आपकी प्राइवेट और पब्लिक Keys स्टोर रहती हैं इन पर QR Code भी होते हैं जिनका मदद से आप अपने क्रिप्टो होल्डिंग को जरुरत के समय एक्सेस कर सकते हैं। यह एक तरीका है आपके क्रिप्टो करेंसी होल्डिंग को ऑफलाइन सुरक्षित रखने का।
जब भी कोइ व्यक्ति अपनी क्रिप्टो की Keys को पेपर पर प्रिन्ट करता है तो वो Keys डिजिटल वॉलेट और नेटवर्क से रिमूव हो जाती हैं और क्रिप्टो होल्डिंग का डेटा ऑफलाइन ही रह जाता है। कोई भी क्रिप्टो पेपर वॉलेट को हैक नहीं कर सकता जब तक कि वो पेपर उसके पास न पहुँचे जिस पर Crypto Keys लिखी हुई हैं।
2011 से 2016 के दौरान क्रिप्टो होल्डर के बीच पेपर वॉलेट काफी प्रचलित थे। लेकिन इससे जुड़े खतरे की बजह से आज के समय में लोग इसे ज्यादा पंसद नहीं करते। अगर एक बार आपने अपने डिजिटल वॉलेट से अपनी क्रिप्टो होल्डिंगस् की Keys को पेपर वॉलेट पर ट्रान्सफर कर दिया और आप से वो पेपर गुम हो गया तो आप कभी भी अपने क्रिप्टो करेंसी को एक्सेस नहीं कर सकते हैं।
आज के समय में क्रिप्टो पेपर वॉलेट को सेफ नहीं माना जाता क्योंकि Crypto Keys प्रिन्ट करने के दौरान आपकी keys को डिवाइस के माध्यम से कॉपी किया जा सकता है जिस डिवाइस से आपने प्रिन्ट लिया है। ये सिक्योरिटी के नजरिये से काफी अनसेफ है।

