अगर आपके मन में भी ये प्रश्न आता है कि CRYPTOCURRENCY में कैसे इन्वेस्ट करें तो आज की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको इस प्रश्न का उत्तर मिल जायेगा। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़े कुछ और प्रश्नो के उत्तर भी इस पोस्ट में पढ़ने को मिल जायेंगे।
CryptoCurrency mein invest kaise karen?
अगर आपको शेयर मार्केट के बारे में पता हो तो आप जानते होंगे कि आज कल मार्केट में बहुत से ऐसे मोबाईल ऐप हैं जिन पर एकाउंट बना कर कम्पनीयों के शेयर खरीदे जा सकते हैं। इन ऐप्स को शेयर मार्केट एक्सचेंज कह सकते हैं।
क्योंकि इन पर कम्पनीयों के शेयर को खरीदा बेचा जा रहा है। ऐसे ही क्रिप्टो करेंसी को खरीदने और बेचने के लिये भी मार्केट में बहुत से ऐप्स मिल जायेंगे। जिन्हें क्रिप्टो एक्सचेंज कहते हैं।
लेकिन मुद्दा यह है कि सभी क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स सही नहीं हैं कुछ ऐप्स आपके साथ फ्रॉड करने के लिये बनाये गये हैं। इसलिये किसी के भी द्दारा भेजे गये लिंक पर बिना जाने क्लिक करके पैसे इन्वेस्ट करने से आपके पैसे डूब सकते हैं।
कौन से क्रिप्टो एक्सचेंज में पैसे इन्वेस्ट करें?
जैसा कि मैंने बताया कि मार्केट में बहुत ऐप्स हैं। जिन्हें हम दो प्रकार में विभाजित कर सकते हैं। जिनके आधार पर हम ये समझ सकें कि कौन से ऐप्स किसके लिये सही हैं। आईये समझने की कोशिश करते हैं।
1. सेन्ट्रलाईज क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स
सेन्ट्रलाईज का मतलब होता है किसी एक कम्पनी के अधिकार में होना। आसान भाषा में समझें तो इस प्लेटफॉर्म को किसी व्यक्ति या संस्था ने शुरु किया होगा। अब भविष्य में इसके साथ वो जो चाहें कर सकते हैं। अगर कम्पनी घाटे में जाती है तो वो इस कम्पनी को दिवालिया घोषित करके बंद भी कर सकते हैं।
आप कब इस पर पैसे डिपोजिट करेंगें, कब निकालेंगे और कितनी बार निकाल सकते हैं। ये सब वो कम्पनी तय करेगी। सामान्य रुप से इसकी तुलना हम हमारी बैंक से कर सकते हैं। जैसे हमारे सारे पैसे का अधिकार बैंक के हाथ में होता है।
सेन्ट्रलाइज एक्सचेंज को भी हम आगे दो भागों में विभाजित करके समझने की कोशिस करेंगें। ताकि आप आसानी से ये तय कर पायें कि आपके लिये कौन सा प्लटफॉर्म बेहतर है।
(i) International Crypto Exchange
ये वो क्रिप्टो एक्सचेंज हैं जो कि भारत के बाहर किसी और देश में बने हैं। लेकिन अपने देश के अलावा और देशों में भी अपनी सर्विस दे रहे हैं। यूं तो बहुत से इन्टरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज हैं। पर हम यहां दो क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में बात करेंगे। जो मेरे फेवरेट हैं।
(A) Binance Crypto Exchange
ये विश्व का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। इस प्लेटफॉर्म को लेपटॉप और मोबाइल दोनों ही जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर बहुत सी क्रिप्टो से सम्बन्धित सर्विस इस्तेमाल की जा सकती हैं। जिनकी चर्चा हम किसी और पोस्ट में करेंगे।
इस प्लेटफॉर्म पर भारतीय रुपये को सीधे डिपोजिट नहीं कर सकते। इस पर पैसे डिपॉजिट करने के तीन तरीके हैं।पहला तरीका आप WazirX के माध्यम से पैसे डिपोजिट करें। दूसरा तरीका है सीधे क्रिप्टो करेंसी को इस प्लटेफॉर्म पर डिपॉजिट किया जाये। या आखिरी तरीका है P2P मॉडल इसके बारे में में पहले ही इस आर्टिकल में डिटेल में बता चुका हूँ।
(B) GATE IO Crypto Exchange
ये भी एक ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज हैं। जिस पर आप मात्र $1 से भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस पर आपको 1400 से ज्यादा क्रिप्टो करेंसी खरीदने और बेचने का ऑपशन मिलता है। इस प्लेट फॉर्म की खास बात यह है कि यहां नई नई क्रिप्टो करेंसी की लिस्टिंग होती रहती है।
मतलब कि आप किसी क्रिप्टो कम्पनी की शुरुआत में ही पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर भी इन्वेस्ट करने के लिये आप सीधे क्रिप्टो में डिपॉजिट या P2P का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आप ट्रेडिंग के साथ साथ और भी बहुत कुछ करके पैसे कमा सकते हो।
Gateio पर आये दिन नये नये कॉन्टेस्ट होते रहते हैं। जिनमें हिस्सा लेकर आप बहुत पैसे कमा सकते हो। इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिये नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
(ii) National Crypto Exchange
भारत में भी काफी क्रिप्टो एक्सचेंज बन चुके हैं और प्रतिदिन नये नये क्रिप्टो एक्सचेंज बन रहे हैं। लेकिन जैसा मैंने पहले बताया सभी भरोसा करने लायक नहीं हैं। इसलिय में यहाँ उन तीन क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में बताउंगां जिन्हें में स्वंय भी इस्तेमाल करता हूँ।
(A) WazirX Crypto Exchange
मुझे जहां तक पता है ये सबसे पुराना भरतीय क्रिप्टो एक्सचेंज हैं। हो सकता है उस समय और भी रहे हों पर मैंने इसका नाम पहले सुना था। इस पर आप सीध बैंक एकाउंट से पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके लिये आप बैंक की NEFT, RTGS और IMPS सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले इस पर UPI का भी ऑपशन था पर भारत सरकार ने अभी इस पर रोक लगाई हुई है।
आप चाहें तो बजीरएक्स पर भी P2P मॉडल से पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहाँ पर आपको लगभग सभी बड़ी क्रिप्टो करेंसी खरीदने को मिल जाती हैं जैसे बिटकॉइऩ, इथेरियम, लाईटकॉइऩ, एक्सआरपी और भी बहुत सी।इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिये नीचे लिंक दिया गया है।
(B) CoinDCX Crypto Exchange
यह भी भारत का काफी चर्चित क्रिप्टो एक्सचेंज है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज पर अब तक एक करोड़ तीस लाख लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ये एप काफी सिक्योर एप है। इस पर बहुत आसानी से क्रिप्टो में इन्वेस्ट किया जा सकता है। पैसे डिपॉजिट करने के जितने तरीके WazirX पर उप्लब्ध हैं उतने ही तरीकों से आप इस ऐप में भी पैसे एड कर सकते हैं।
बस यहां P2P मॉडल सपोर्ट नहीं करता है। इनके दो ऐप हैं CoinDCX और CoinDCX Pro। CoinDCX इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। इसे कोई भी बड़ी सरलता से सीख सकता है। वहीं Coindcx Pro ऐप उन यूजर के लिये है। जो इनके और भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना चाहतें है।
इस ऐप को इस्तेमाल करना सीखने में थोड़ा समय लग सकता है। इस ऐप पर मात्र 100 रुपये से भी इन्वेस्टमेंट शुरु कू जा सकती है। अगर आप इनके CoinDCX ऐप को नीचे दिये गये लिंक से डाउनलो़ड करते हैं, तो KYC पूरी करने के बाद पहले इन्वेस्टमेंट पर आपको 100 रुपये के बिटकॉइन फ्री मिलेंगें।
(C) CoinSwith Kuber Crypto Exchange
इस क्रिप्टो ऐप पर अब तक भारत के 18 लाख लोग रजिस्टर करके क्रिप्टो करेंसी मेें इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं। ये क्रिप्टो एक्सचेंज सभी क्रिप्टो एक्सचेंज से आसान है। कोई भी जो क्रिप्टो के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानता हो वो भी इस ऐप की मदद से बड़ी आसानी से क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट कर सकता है।
इसका इन्टरफेस इतना आसान है कि एक क्लिक में ही क्रिप्टो करेंसी को खरीदा वा बेचा जा सकता है। नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड करने पर आपको इस ऐप में भी 100 रुपये के फ्री बिटकॉइन मिलेंगे। लेकिन ये तभी मिलेंगे जब आप अपनी KYC पूरी करके पहले 100 रुपये किसी भी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करोगे।
2. डिसेन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज
आपने सुना होगा कि क्रिप्टो करेंसी से डिसेन्ट्रलाइजेशन हो जायेगा। तो उसी को ध्यान में रखते हुये कुछ डिसेन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज भी बनाये गये हैं। जिन पर आप क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
पर इस क्रिप्टो एक्सचेंज को इस्तेमाल करना उस इन्सान के लिये थोड़ा कठिन है जिसे क्रिप्टो की सही से समझ नहीं है। इस तरह के क्रिप्टो एक्सचेंज पर आप क्रिप्टो करेंसी से ही क्रिप्टो करेंसी खरीद सकते हैं। ये थोड़ी सी टेड़ी प्रोसेस है जिसे हम फिर कभी एक पोस्ट में डिटेल में देखेंगें।
फिलहाल कुछ डिसेंन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम में यहां बता देता हूँ। पहला डिसेंट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज हैं मेटामास्क जो कि काफी पॉपुलर है। वहीं एक और क्रिप्टो एक्सचेंज है Trust wallet इसका नाम भी आपने कई बार सुना होगा।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने सीखा कि कैसे हम क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस कर सकते हैं। जिसमें मैंने आपको क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में बताया। उम्मीद करता हूँ पोस्ट से आपको आपके सवाल का जबाब मिल गया होगा। फिर भी कोइ प्रश्न हो तो कमेंट में पूछँ सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर कर देना ताकि और भी लोग क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट कर सकें।

