Celo Blockchain Wallet Valora का इस्तेमाल करके आप Celo कॉइन cUSD यानी कि Cello Dollar पर सालाना 12% का ब्याज कमा सकते हैं। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चहांते हैं तो इस पोस्ट में या ऊपर दिये गये वीडियो में बताई गई स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस को फोलो कीजिये।
कहां से करें Valora डाउनलोड
ये एक ऐप वॉलेट है जो केवल मोबाईल यूजर के लिए ही उपलब्ध है इसे आप बेवसाईट या एक्सटेंसन के माध्यम से इस्तेमाल नहीं कर सकते। Valora ऐप का फायदा लेने के लिए आप इसे गूगल प्ले स्टोर या आईफोन के ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Valora डाउनलोड करने के बाद क्या करें।
Valora ऐप को डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले इसमें एक लाॉगइन पिन सेट करना होगा जिसे आप हमेसा लॉगइन के समय इस्तेमाल करेगें। ये पिन 6 अंक का कोई भी कोड हो सकता है, जो आपके द्वारा बनाया जायेगा।
इसके बाद आपके मोबाईल स्क्रीन पर 12 English word दिखाई देंगे जिन्हे सीड फ्रेज के नाम से भी जाना जाता है। ये आपके वॉलेट का वेकअप होते हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप किसी भी मोबाईल में इस वॉलेट को एक्सेस कर सकते हैं। इसलिए इन्हे सम्भाल कर रखें और ध्यान रहे कि ये उसी क्रम में रहें जिस क्रम में आपको दिये गये हैं तभी ये काम करेंगें अन्यथा आप अपने वॉलेट को कभी भी एक्सेस नहीं कर पायेंगे।
Seed Phrase को सम्भाल के रखने के बाद आपको अपने मोबाईल नम्बर को वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपका Valora वॉलेट एकाउंट बन जायेगा।
Valora वॉलेट पर एकाउंट बनाने के बाद क्या करें?
- एकाउंट बनाने के बाद आपको इस वॉलेट में फन्ड एड करना है जो आप तीन तरीके से कर सकते हैं।
- डायरेक्ट Add के बटन पर किल्क करके cUsd या Celo coin को सिलेक्ट करके दिये गये ऑप्शन के माध्यम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फन्ड ऐड कर सकते हैं।
- Swap पर क्लिक करके किसी और क्रिप्टो करेंसी को cUSD में कन्वर्ट करके ऐड कर सकते हैं।
- किसी सेन्ट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे Binance पर Celo को खरीद के Valora वॉलेट के Receive ऑप्शन का इस्तेमाल करके फन्ड को ऐड किया जा सकता है।
Valora वॉलेट में फन्ड को ऐड करने के बाद क्या करें?
ऐप में लॉगइन के बाद कोने पर तीन लाइन पर क्लिक करके ऊपर ही Rewards का ऑप्शन मिल जाता है। जिस पर क्लिक करके आप अपने फन्ड को 12% का सालाना ब्याज कमाने के लिए स्टेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हमने इस पोस्ट में सीखा कि कैसे हम Valora वॉलेट में अपने फन्ड को 12% सालाना ब्याज कमाने के लिए स्टेक कर सकते हैं। मैने पूरी प्रोसेस को बहुत ही आसान शब्दों में बता दिया है। फिर भी आपको समझ न आया हो तो आप ऊपर दी गई वीडियो भी देख सकते हैं।

