Best Apps for Stress & Depression

Depression की लड़ाई में आपके साथी बनेंगी ये 5 Apps

Depression से ग्रस्त लोगों की संख्या दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, भारत में भी तकरीबन 36 फीसदी लोग अवसाद से ग्रस्त हैं। दरअसल, यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें लोगों की सकारात्मक सोच की क्षमता धीरे धीरे प्रभावित होने लगती है।

अब बदलती लाइफस्टाइल की बजह से यह बीमारी आम होती जा रही है। इससे उबरने में कुछ ऐप्स मददगार साबित हो सकते हैं।

Mood Tools

अगर आप लगातार डिप्रेस्ड फील करते हैं, तो मूड टूल्स आपको इससे उबरने में मदद कर सकता है। इसके लिए इसमें कई रिसर्च सपोर्टेड टूल्स दिए गए हैं। यहां थॉट डयरी टूल में आपकी थॉट्स और थिंकिग पैट्रर्न के हिसाब से मूड को बेहतर करने के सुझाव दिए जाते हैं। बिहैवियर एक्टिवेशन थेरेपी में किसी एक्टिविटीज से पहले और बाद की स्थिति को परखा जाता है, जबकि सेफ्टी प्लान को सुसाइड सेफ्टी के लिहाज से डेवलप किया जाता है। आप डिप्रेशन से ग्रस्त हैं या नहीं, तो इसके लिए पीएचक्यू 9 टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Meditation Music

अगर आप परेशानी -चिंता महसूस कर रहे हैं, तो मेडिटेशन म्यूजिक ऐप की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से आपको रिलैक्स होने में मदद मिलेगी। अगर इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें हाई क्वालिटी मेडिटेशन म्यूजिक व मेलोडीज दिए गये हैं।

इसमें मेडिटेशन के लिए अलग-अलग साउंड हैं, जैसे – सॉफ्ट पियानो, लेक, सनलाइज, हेवन साउंड, परफेक्ट रैन, नेचर फॉरेस्ट मेलोडीज आदि। इससे निगेटिव फीलिंग को दूर करने में मदद मिलती है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Depression CBT Self Helf

इस ऐप में डिप्रेशन को कंट्रोल करने से जुड़े टिप्स और टूल्स दिये गये हैं। डिप्रेशन मूड को मॉनिटर करने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, क्लिनिकल डिप्रेशन व कॉग्निटिव-बिहैवियर थैरेपी (सीबीटी) से जुड़े आर्टिकल्स, डिप्रेशन असिस्टेंस ऑडियो के अलावा, 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *