क्या बिना पैसे के एफिलिएट मार्केटर बन सकते हैं

क्या बिना पैसे के एफिलिएट मार्केटर बन सकते हैं

एफिलिएट मार्केटिंग सबसे आसान और बिना पैसे का बिजनेस है। आप इसे कभी भी और किसी भी डिवाइस से शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास एक लैपटॉप है तो यह थोड़ा ज्यादा आसान हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास मोबाइल है तब भी आप एफिलिएट मार्केटिंग बिज़नेस की शुरुआत कर सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग बिजनेस क्या होता है? और बिना पैसे के आप इसे कैसे शुरू कर सकते हैं? आज इस आर्टिकल में हम सीखेंगे।

क्या है एफिलिएट मार्केटिंग?

एफिलिएट मार्केटिंग का मतलब है किसी और के प्रोडक्ट को मार्केट करना। और उसको बेचने पर एक कमिशन कामना। इस बिजनेस में आपको कोई भी प्रोडक्ट बनाने की जरूरत नहीं है। आपको पहले से ही मार्केट में अवेलेबल बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जाते हैं। जिनको प्रमोट करने के बदले आपको एक कमीशन मिलती है। इसी को एफिलिएट मार्केटिंग कहा जाता है।

बिना पैसे के कैसे करें एफिलिएट मार्केटिंग की शुरुआत?

एफिलिएट मार्केटर बनने के लिए आपको पैसों की जरूरत नहीं होती। बस थोड़े से धैर्य की जरूरत होती है। आप किसी भी अच्छे एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर उनके प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं। और उस पर कमीशन कमा सकते हैं। इसके लिए आपको दो प्लेटफार्म की जरूरत पड़ेगी। नंबर एक एफिलिएट मार्केटिंग वेबसाइट, जो आपको प्रोडक्ट प्रमोट करने को देंगे। नंबर दो ऑडियंस नेटवर्क, वह चैनल या प्लेटफार्म जहां पर आप उनके प्रोडक्ट को प्रमोट करेंगे।

एफिलिएट मार्केटिंग के लिए किस प्लेटफार्म से जुड़े?

आज मैं आपको एक बहुत ही आसान और ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहा हूं। हालांकि और भी प्लेटफार्म मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन उनको प्रमोट करने का तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप बिना पैसे के एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करना चाहते हैं, तो आप EarnKaro प्लेटफार्म से शुरू कर सकते हैं। यह टाटा ग्रुप के द्वारा बनाया गया प्लेटफार्म है। जिस पर आप बिना किसी ऑडियंस के फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं। यहां पर आपको अनेकों प्रोडक्ट मिल जाएंगे जिनको प्रमोट करके आप पैसे कमा सकते हैं।

कहां पर शेयर करें प्रोडक्ट के लिंक?

अभी आपको एक ऐसे प्लेटफार्म की जरूरत होगी जहां पर आपको ऑडियंस मिल सके। और आप अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करके पैसे कमा सकें। अगर आप बिना पैसे लगाए एफिलिएट मार्केटिंग करना चाहते हैं, तो आप फेसबुक से शुरुआत कर सकते हैं। फेसबुक पर एक पेज बनाएं और उस पर EarnKaro के द्वारा दिए गए प्रोडक्ट की फोटो और लिंक को शेयर कीजिए। अब धीरे-धीरे आपके पेज पर ऑडियंस आने लगेगी। उन प्रोडक्ट के लिंक के माध्यम से कोई भी कुछ खरीदता है, तो आपको उस पर कमीशन मिलेगी।

निष्कर्ष

एफिलिएट मार्केटिंग हो या कोई और बिजनेस अगर तरीका फ्री है, तो वह थोड़ा धीमा होता है। इसलिए इस तरीके में भी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। तब जाकर आप कुछ सेल कर पाएंगे। अगर आप जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं, तो आप उस पेज को कुछ पैसे लगा करके प्रमोट भी कर सकते हैं। या फिर अपने दोस्तों में प्रोडक्ट्स के लिंक शेयर कर सकते हैं। और उससे पैसे कमा सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *