अगर आपको 9 से 5 की जॉब से छुटकारा पाना है, तो आपको कोई साईड हसल स्टार्ट करनी चाहिये। साईड हसल करना कोई बहुत मेहनत का काम नहीं है आप अपने 24 घंटे की दिनचर्या से अगर 2 घंटे निकाल कर भी ये कर पा रहे हैं, तब भी बहुत ज्यादा चान्सेस हैं कि आप अपनी 9 से 5 की जॉब से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। आज कल तो ये बहुत आसान भी हो गया है, मार्केट में इतने टूल हैं जिनकी मदद से आप बहुत कम समय में अपने साईड हसल से पैसे कमा सकते हैं और उसे बड़ा बना सकते हैं।
अब आपके मन में ये विचार आ रहा होगा कि मेरे को क्या आता है? मैं क्या ही कर सकता हूं? कोई आईडिया नहीं आ रहा है क्या साइड हसल की जाये। चिंता मत कीजिए मैं यहां आपको कुछ साईड हसल बताने वाला हूं जिन्हें आप अपनी 9 से 5 की जॉब के साथ कर सकते हैं और घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन ये कोई क्विक रिच स्कीम नहीं है जो आपको रातों रात अमीर बना देगी। कोई भी साईड हसल करने के लिए आपको थोड़ा टाईम, थोड़ी मेहनत और थोड़ा इन्तजार करना पडे़गा तभी आप कुछ बड़ा कर पायेंगे।
पहले ऑनलाइन नेटवर्क बनाइये।
नीचे दी गई कोई भी साईड हसल करने के से पहले अगर आप किसी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अच्छा नेटवर्क बना लेंगे तो आपको ये साईड हसल से पैसे कमाना बहुत आसान हो जायेगा। कुछ लोंगो के मन में यहीं आ गया होगा कि ये हमसे कैसे हो पायेगा। हमे तो कैमरे से ही डर लगता है। लोग क्या कहेंगे? पर में आपको बता दूं सोशल मीडिया पर नेटवर्क बनाने का मतलब ये नहीं कि आपको कैमरे के सामने डान्स करना है।
आप कैसा भी कॉन्टेंट बना कर सोशल मीडिया पर अपनी पहचान वना सकते हैं। ये सबसे सस्ता और सरल माध्यम है लोगों तर पहुंचने का और उन्हें अपनी सर्विस या प्रोडक्ट बेचने का। सोशल मीडिया पर कन्टेंट बनाना बहुत आसान काम है। जब से शॉर्टस् का ट्रेंड आया है तब से तो ये और भी आसान हो गया है आप 15 सेकंड की वीडियो बना कर भी लाखों लोगो तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। अब आपके मन मे आयेगा कि क्या कॉन्टेट बनायें? तो इसका भी उपाय है आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं उसकी जानकारी तो आपको होगी ही उसी से सम्बन्धित 15 सेकंड की विडियो बनाना शुरु कर दीजिये।
उदाहरण के लिए आप सेल्स की जॉब करते हें तो आपको ये तो पता ही है न कि सेल्स कैसे कि जाती है। किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए क्लाइंट को कैसे डील करना है। आप इससे ही रिलेटिड कॉन्टेंट पढिये और लोगों को वीडियो के माध्यम से बताईये। अगर कैमरे के सामने आने से डर लगता है तो वॉइस ऑवर कीजिये और उसमें ग्रेफिक्स लगाइये। बस बन गया आपका कॉन्टेंट। ऐसे ही बहुत तरीके हैं और बहुत प्लेटफॉर्म हैं कॉन्टेंट बनाने के।
अब आगे बात करते हैं कि साइड हसल क्या करनी है और पैसे कैसे कमाने हैं। कैसे अपने सोशल मीडिया के नेटवर्क का इस्तेमाल करके सेल्स करनी है और 9 से 5 की जॉब से छुटकारा पाना है। आइये जानते हैं कुछ साइड हसल के बारे में
प्रिंट ऑन डिमांड
इस साईड हसल को आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत ही कम टेक्निकल नॉलेज की जरूरत है। इसको करने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रिंट ऑन डिमांड कंपनी पर फ्री रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप मार्केट में अवेलेबल किसी भी कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसमें Printful, Printrove और ऐसी ही कई और कंपनियां हैं। इसके बाद आपको एक वेबसाइट की नीड होगी जिस पर आप अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कर सकें। इसके लिए आप चाहे तो shopify पर अपनी वेबसाइट क्रिएट कर सकते हैं, जो की बहुत आसानी से बन जाती है। इसके लिए आप यूट्यूब पर ट्यूटोरियल देख सकते हैं। मैं भी अपने यूट्यूब
चैनल https://www.youtube.com/@handysachin पर वेबसाइट से रिलेटेड ट्यूटोरियल डाले हुए हैं, तो आप चाहे वहां पर भी देख सकते हैं, या आप और किसी अल्टरनेटिव जैसे कि wix का सहारा ले सकते हैं। यह सब प्लेटफार्म फ्री हैं shopify पहले महीने का चार्ज मात्र ₹20 लेता है। wix पर बहुत ही कम रुपए में एक वेबसाइट क्रिएट कर सकते हैं।
डिजिटल प्रोडक्ट
दूसरी साइड हसल है डिजिटल प्रोडक्ट। अगर आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल थोड़ी स्ट्रांग हो चुकी है, तो आप अपने सेक्टर से रिलेटेड कोर्स क्रिएट कर सकते हैं। जो की एक वीडियो कोर्स या एक ईबुक हो सकती है। जिसको आप ऑनलाइन सेल कर सकते हैं। वीडियो कोर्स को सेल करने के लिए पहला माध्यम आपका वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिस पर आपने अपना नेटवर्क क्रिएट किया है। इसके अलावा आप कुछ वीडियो कोर्स प्लेटफार्म पर अपने कोर्स को लिस्ट कर सकते हैं जैसे की udemy इसके अलावा अगर आपकी ईबुक है तो आप उसे खुद से अपनी वेबसाइट पर सेल कर सकते हैं, या फिर उसे अमेजॉन ईबुक प्लेटफार्म पर लिस्ट कर सकते हैं।
कंन्टेंट क्रियेसन
तीसरी हमारी साईड हसल है कंटेंट क्रिएशन। अगर आपने अपनी सोशल मीडिया प्रजेंस ठीक-ठाक क्रिएट कर ली है तो आप इस चैनल से रिलेटेड कुछ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपने पेज क्रिएट करेंगे और कंटेंट को ऐसे ही क्रिएट करते रहेंगे। हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कई तरह के मोनेटाइजेशन ऑप्शन देता है। इनका इस्तेमाल करके आप सीधे अपने कांटेक्ट को मोनेटाइज कर सकते हैं। इन सेशल मीडिया पेज पर स्पॉन्सरशिप लेकर पैसे कमा सकते हैं या फिर बहुत सारे ऐप्स प्लेटफार्म से कनेक्ट करके उससे पैसे कमा सकते हैं।
कन्सलटेसन सर्विस
चौथा साईड हसल है कंसल्टेशन सर्विस। अगर आपका जो कंटेंट क्रिएशन है, वह कुछ ऐसे काम से संबंधित है, जिसमें लोगों को एक सलाहकार की जरूरत होती है, तो आप कंसल्टेंट के तौर पर अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन लोगों को कंसल्ट कर सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं।
अफिलियेट मार्केटिंग
पांचवा साईड हसल है एफिलिएट मार्केटिंग। यह सबसे सरल साईड हसल है, जिसे आप मिनिमम इन्वेस्टमेंट या जीरो इन्वेस्टमेंट से स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें प्रोडक्ट किसी और का होता है, सर्विसेज किसी और की होती है, आपको उसके लिए कस्टमर लाने होते हैं, और कस्टमर लाने के लिए आप चाहे तो अपने सोशल मीडिया प्रजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप मार्केटिंग में अच्छे हैं, तो आप उसे प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर सकते हैं। उसके लिए वेबसाइट क्रिएट करके उसकी मार्केटिंग कर सकते हैं। उसके ऐड्स लगा सकते हैं या ऐसे ही कुछ क्रिएटिव तरीको से आप एफिलिएट मार्केटिंग शुरू कर सकते हैं।
हर एक साईड हस्टल के लिए कुछ स्पेशल स्टेप हैं जिनको फॉलो करना होता है। यहां पर मैंने सिर्फ आपको एक आईडिया दिया है कि यह वाली साइड हसल आप कर सकते हैं। इन्हें कैसे करना है, उनकी डिटेल, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, आप चाहे तो मेरे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। कुछ साइड हसल से रिलेटेड वीडियो आपको मेरे यूट्यब चैनल पर मिल जाएगीं और आने वाली वीडियो में इससे रिलेटेड और भी कई टॉपिक कवर किए जाएंगे। बाकी आप गूगल कर सकते हैं इन साईड हसल के बारे में। आपको वहां पर अच्छी जानकारी मिल जाएगी।

